ग्रामीणों की सहभागिता से तय होगी गांवों के विकास की नई दिशा
125 दिवस रोजगार, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष फोकस
रायगढ़, 17 जून 2026/ विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को आयोजित होने वाली ग्राम सभाएं विशेष महत्व की होंगी। इन ग्राम सभाओं में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी- जीराम जी के संबंध में व्यापक चर्चा की जाएगी तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उनका अनुमोदन किया जाएगा।
ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को मिशन की प्रमुख विशेषताओं, उद्देश्यों एवं संभावित लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को चिन्हांकित करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शासन का उद्देश्य है कि गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास कार्यों का चयन किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच सके।
वीबी-जीराम जी के अंतर्गत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत जल सुरक्षा एवं जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्राम सभाओं में इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ऐसे कार्यों की पहचान की जाएगी, जो गांवों के दीर्घकालीन विकास में सहायक सिद्ध हों।
ग्राम सभाओं में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 1 जुलाई 2026 के बाद प्रारंभ किए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का अनुमोदन पूर्व में ही प्राप्त कर लिया जाए। अनुमोदित कार्यों को युक्तधारा पोर्टल में दर्ज कर समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों के संचालन में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित हो सके। मिशन के तहत ग्राम पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया गया है। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। इससे गांवों की जरूरतों के अनुरूप कार्यों का चयन होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और स्थायी विकास को नई गति मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से ग्राम सभाओं में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि विकसित भारत के निर्माण में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

22bet вход в аккаунт 22bet вход в аккаунт
1win çıxış 1win çıxış
1win əlaqə formu http://www.1win71277.help
1win crash bonus https://www.1win71277.help
1win suport bonus 1win suport bonus
1win коди бонус барои бақайдгирӣ https://1win52867.help/
бонусы бк бонусы бк