• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    1, 2 और 3 सितंबर को होगा स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती का वॉक इन इंटरव्यू

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 30, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अगस्त 2025/कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 36 पदों के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके तिथि में संशोधन किया गया है। यह जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। वॉक इन इंटरव्यू 25, 26 अगस्त और 27 अगस्त 2025 के स्थान पर अब संशोधित तिथि 1, 2 और 3 सितंबर निर्धारित है।तिथिवार वॉक इन इंटरव्यू1 सितम्बर को व्याख्याता (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान) सहायक शिक्षक (विज्ञान) और शिक्षक (विज्ञान) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। 2 सितम्बर को व्याख्याता (कला, वाणिज्य) सहायक शिक्षक (कला) शिक्षक (कला), कम्प्यूटर शिक्षक, प्री प्रायमरी शिक्षक का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। 3 सितम्बर को व्याख्याता (अंग्रेजी) सहायक शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा।वॉक इन इंटरव्यू के लिए समय सारणी जारी किया गया है, इसके अनुसार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन पत्र जमा और पंजीयन तथा परीक्षण कार्य होगा। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आवेदन पंजीयन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति जमा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक तक दावा आपत्ति का निराकरण एवं इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ किया जाएगा।

    220 thoughts on “1, 2 और 3 सितंबर को होगा स्वामी आत्मानंद विद्यालय संविदा भर्ती का वॉक इन इंटरव्यू”

    Comments are closed.