• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्कूलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने हेतु एमडीएम में परोसा गया मुनगा भाजी युक्त दाल

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 5, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 5 अगस्त 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार बच्चों के शारारिक विकास हेतु मध्यान्ह भोजन मे पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाना है, जिसके लिये बच्चों को शाला में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके जिसके लिये मध्यान्ह भोजन में मीनू के साथ बच्चों को  प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में बच्चों को मिले इसके लिये मध्यान्ह भोजन में दाल दिया जाना अनिवार्य होता है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के द्वारा शिक्षा विभाग की मध्यान्ह भोजन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि मध्यान्ह भोजन के दाल में अभी बरसात की सीजन में मुनगा भाजी डाल कर दाल पकाकर बच्चों को परोसा जाये। उक्त निर्देश के परिपालन में मध्यान्ह भोजन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री दिनेश कुमार पटेल एव विकास खंड स्रोत समन्वयक शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक पंचपारा श्रवण कुमार साव के मार्गदर्शन व समस्त प्रधान पाठकों के समन्वय से पंचपारा संकुल के सभी प्राथमिक एव माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन मे दाल के साथ मुनगा भाजी परोसा जा रहा है। संकुल पंचपारा के जिन विद्यालय में आज प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पंचपारा, प्राथमिक शाला मौहापाली, प्राथमिक शाला सुकुलभठली, प्राथमिक शाला नावापारा, प्राथमिक शाला कोसमंदा में मुनगा भाजी के साथ दाल परोसा गया तथा विद्यालय के मध्यान्ह भोजन संचालन समूह के विशेष सहयोग से मुनगा भाजी बच्चों को प्रदान किया जा गया।

    37 thoughts on “स्कूलों में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने हेतु एमडीएम में परोसा गया मुनगा भाजी युक्त दाल”

    Comments are closed.