• Tue. Sep 29th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

डाकघर के काउंटर से प्राप्त कर सकते है गंगोत्री का गंगाजल

Bychattisgarhmint.com

Aug 10, 2024

रायगढ़, 10 अगस्त 2024/ भारतीय डाक विभाग अपने विभिन्न डाकघरों के माध्यम से आम नागरिकों को निरंतर कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है। इन्ही सेवाओं में से एक महत्वपूर्ण सेवा गंगाजल का विक्रय किया जाना है। जिसके तहत प्रत्येक आम नागरिक मात्र 30 रूपये में 250 एम.एल. प्रतिबोतल गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल डाकघर के काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं। चूंकि अभी श्रावण का पावन महीना चल रहा है। अत: इस अवसर पर गंगाजल का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अत: भारतीय डाक विभाग समस्त आम नागरिकों से आग्रह करता है कि वे आज ही अपने निकटतम डाकघर में जाकर गंगाजल क्रय करें और पूण्य के भागी बने।

One thought on “डाकघर के काउंटर से प्राप्त कर सकते है गंगोत्री का गंगाजल”

Comments are closed.