सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फ़रवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 फरवरी को शासकीय मॉडल आईटीआई कोनी बिलासपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता रहेगी। कंपनियों एवं वैकेंसी की विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in (ईरोजगार सीजी डॉट जीओवी डॉट इन) एवं सीजी रोजगार पंजीयन ऐप से प्राप्त की जा सकती है।
