• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    चक्रधरनगर पुलिस ने 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 12, 2023
    Spread the love

    आचार संहिता के प्रभावशील होते ही वारंटियों की धरपकड़ की तेज, जिले में एक ही दिन 21 वारंटी गिरफ्तार

    रायगढ़ , आचार संहिता के प्रभावशील होते ही जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर पुलिस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने के साथ ही आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर रही है । थाना प्रभारियों द्वारा लंबित अपराधों में वांछित फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये टीम बनाकर दबिश दिया जा रहा है । इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में कल दिनांक 11/10/2023 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के तीन फरार स्थायी – शुभम कौशिक टीवीटावर चक्रधरनगर, सरोज चौहान ग्राम तिलगा, संतूलाल चौहान ग्राम अमलीभौना जूटमिल एवं आबकारी एक्ट में जारी गिरफ्तारी वारंटी- गंगादास मिर्धा निवासी महापल्ली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । वहीं वारंटियों पर कार्यवाही के क्रम में लैलूंगा पुलिस द्वारा 02 स्थायी वारंटी एवं भूपदेवपुर और खरसिया पुलिस ने 1-1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया । कल *जिलेभर में 21 स्थायी/ गिरफ्तारी वारंटों की तामिली* कर फरार वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है । माननीय न्यायालय द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों को जेल दाखिल करने जेल वारंट जारी किया गया है।

    47 thoughts on “चक्रधरनगर पुलिस ने 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल”

    Comments are closed.