• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्ट्रेट परिसर से निकली स्वच्छता रैली

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 17, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा, आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सहित जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने सुबह 7.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ का सफाई किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अधिकारी कर्मचारी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और स्कूली बच्चों की रैली ने स्वच्छ भारत का नारा लगाते हुए भारत माता चौक तक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।