• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आगामी दिनों के कार्यों की समीक्षा की

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 1, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 अप्रैल 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में आगामी दिनों में होने वाले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के दौरे, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर और अन्य आवश्यक कार्यों का समीक्षा किया। राज्यपाल के दौरे से संबंधित तैयारियों में रेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था, सलामी, कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों के साथ प्रकृति के जल संरक्षण, पौधारोपण, जैविक खेती, राष्ट्रप्रेम में एनसीसी, स्वस्थ जीवन शैली हेतु स्वच्छ वातावरण, योग, बालक बालिका को समान व्यवहार, शिक्षा, रोगों को दूर करने सामाजिक चेतना, ग्रामीण और शहरी महिलाओं, वृद्धों और भिक्षुको के लिए समुचित व्यवस्था, जिला शाखा रेडक्रॉस की गतिविधियों, सहकारिता, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता, वनवासी क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा सुविधा आदि के संबंध में प्रस्तावित बैठक में विभागीय जानकारी सहित कार्यक्रम में वितरण आदि की रूपरेखा तैयार किया गया। 

    कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आकस्मिक बारिश को ध्यान में रखते हुए समितियों से धान उठाव करने एवं खरीदे हुए धान की ढकने के लिए मार्कफेड अधिकारी शीतल कुमार भोई को निर्देश दिए। वर्तमान में 99.94 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग से आर आई, पटवारी, कोटवार, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और सीएससी ऑपरेटर के संयुक्त अभियान से फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि फॉर्मर रजिस्ट्रेशन होने पर सभी किसानों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। रबी फसल के लिए खाद की उपलब्धता पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने कलेक्टर को जानकारी दी कि डीएपी खाद के स्थान पर एसएसपी खाद का छिड़काव करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

    कलेक्टर ने राजस्व कार्यों को पूरा करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों में त्वरित निराकरण प्रणाली से कार्य करें। कोई असुविधा हो उसकी जानकारी प्रस्तुत करें। राजस्व कार्यों में बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार, रिकॉर्ड दुरुस्ती, फौती नामांतरण आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अपर कलेक्टर एस के टंडन, प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता विद्युत पीएल महानंदा, पीडब्ल्यूडी पीएल पैकरा, पीएचई रमाशंकर कश्यप, खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।