• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सुशासन तिहार के प्रत्येक आवेदनों का गंभीरता से समाधान करें  : कलेक्टर धर्मेश साहू 

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 13, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अप्रैल 2025/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व, पंचायत, खाद्य, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के साथ बैठक किया। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में कलेक्टर कार्यालय, जिला, जनपद, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगरीय निकाय (नगरपालिका, नगर पंचायत) सहित अन्य कार्यालयों से प्राप्त आवेदन जिसमें महतारी वंदन, मनरेगा,  पीएम आवास , राशन कार्ड आदि की मांग और शिकायत की गई है, उसकी सूची तैयार कर पात्र, अपात्र, निष्पक्ष जांच के साथ इन आवेदनों के समाधान के लिए कोई भी हितग्राही छूटे नहीं, इसका ध्यान रखने के लिए सभी अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदन को जिले के संबंधित विभाग में एक माह में समाधान के लिए भेजने के लिए कहा। इसी प्रकार राज्य और केंद्र से जुड़े मांग और शिकायत आवेदनों को संबंधित राज्य और केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को कहा कि मनरेगा सहित अन्य प्राप्त आवेदनों का जांच कर कार्य सुनिश्चित करने, मवेशियों की देखरेख करने और कांजी हाउस बनाने, सामुदायिक शौचालयों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।

    37 thoughts on “सुशासन तिहार के प्रत्येक आवेदनों का गंभीरता से समाधान करें  : कलेक्टर धर्मेश साहू ”

    Comments are closed.