• Mon. Sep 28th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां के व्यवस्था का जायजा लिया

Bychattisgarhmint.com

Jul 16, 2025

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक में महानदी के बाढ़ से प्रभावित गांव पोरथ सुरसी, तोरा, कोर्रा का दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से पिछले बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और महानदी के जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। पोरथ के ग्रामीणों ने पोरथ मंदिर के पास मेला के दौरान होने वाले भीड़ के लिए पचरी निर्माण करने की मांग की। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने पोरथ के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजा किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में बाढ़ आया था। पोरथ में जल जीवन मिशन से जुड़े एक कार्य में कलेक्टर ने ग्रामीण से बातकर निर्माण कार्य को सुलझाया। कलेक्टर ने बाढ़ राहत केन्द्र भवन का निरीक्षण किया, जहां कलेक्टर से ग्रामीणों ने भवन में 4 पंखा की मांग की। कलेक्टर ने तहसीलदार कोमल साहू को पंखा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, तहसीलदार कोमल साहू और पोरथ के सरपंच उपस्थित थे।