• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    May 25, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 25 मई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविन्द कुमार सिन्हा एवं श्री देवेन्द्र साहू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा श्रीमती अंकिता मुदलियार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा आज 25 मई 2024 को जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं व सुरक्षाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही कैदियों को मिलने वाली भोजन व सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया गया। जिला जेल से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर, जेल की क्षमता, बंदियों के लिये विडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से मुलाकात करने एवं न्यायालय पेशी में उपस्थित होने के संबंध में समीक्षा ली गई। प्रधान जिला एवं न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया और कैदियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा के बारे में, उनके खान-पान, प्राप्त होने वाले मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति से संबंधित जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पीने का पानी, रहने व सोने की व्यवस्था, मनोरंजन की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी लिया गया। वर्तमान में जिला जेल रायगढ़ में कुल 645 पुरूष बंदी और 60 महिला बंदी निरुद्ध हैं।  

    49 thoughts on “जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण”

    Comments are closed.