रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त खरसिया क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 12.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2440 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान बसनाझार, थाना खरसिया निवासी निर्मल निषाद के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं कार्तिक राम राठिया के पास से 6.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। जब्त की गई कुल 12.200 लीटर महुआ शराब के संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आबकारी अधिकारी ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 12.2 लीटर शराब जब्तआबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को जेल भेजा गया
