• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    चाइनीज मांझा पर कार्यवाही करें पुलिस और सीएमओ: कलेक्टर धर्मेश साहू

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 19, 2025
    Spread the love


    कलेक्टर धर्मेश साहू ने जिले के सभी कार्यों का समीक्षा किया 

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मार्च 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नागरिकों के सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत  प्रधानमंत्री कार्यालय के पीजीएन पोर्टल, पीजी पोर्टल और  ई-समाधान से प्राप्त आवेदन पत्रों और विभागीय कार्यों का विस्तार से समीक्षा किया। उन्होंने सभी आवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को कहा कि एक सप्ताह में सभी शिकायत का निराकरण होना चाहिए। यदि कार्यवाही लंबित रहा तो उस अधिकारी पर कार्यवाही किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने धान खरीदी में अनियमितता करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। चाइनीज मांझा से जानलेवा प्रकरण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जिले के दुकानों में अवैध रूप से बेचे जा रहे पड़ोसी देश चीन की बनी अवैध चाइनीज मांझा पर सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस और सभी सीएमओ को निर्देश दिए।  

     बैठक में फॉर्मर रजिस्टेशन, रबी फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे, बैंक खाता में पीएम किसान ईकेवाईसी, आधार और भूमि सीडिंग, खाद वितरण, मृदा परीक्षण, आयुष्मान सह वय वंदना प्रगति रिपोर्ट, निक्षय मित्र, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक और डॉक्टर आपके द्वार के द्वारा की जा रही सेवा का प्रगति रिपोर्ट, धान उपार्जन, धान उठाव एवं बचत, पुल पुलिया निर्माण, पीएम आवास, अनुकंपा नियुक्ति, अनुपस्थित कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्यवाही करने आदि कार्यों का कलेक्टर ने समीक्षा किया। इस अवसर पर वनमंडला अधिकारी पुष्पलता टंडन, अपर कलेक्टर एस के टंडन, प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, शिक्षा शर्मा, मधु गबेल, कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल, नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा नरेश चौहान, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी,  खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, खनिज अधिकारी  बजरंग पैकरा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पीएल पैकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, आबकारी अधिकारी सोनल नेताम, जिला नोडल बैंक अधिकारी सुरेश दमके सहित तहसीलदार, सीएमओ, एसडीओ आदि उपस्थित थे।