• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    22 मई को होगा प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा

    Bychattisgarhmint.com

    May 20, 2025
    Spread the love

    परीक्षा आयोजन के संबंध में हुई बैठक

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 22 मई (गुरुवार) को पूर्वान्ह में प्री बीएड एवं अपरान्ह में प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर परीक्षा केंद्र के प्रभारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई। 

    अभ्यर्थी व्यापम की नई वेबसाइट  पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर भी अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

    परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771 2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

    अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    42 thoughts on “22 मई को होगा प्रीबीएड एवं प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा”

    Comments are closed.