• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीनीकरण और नवीन आवेदन आमंत्रित

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 24, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जुलाई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभागीय पोर्टल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://postmatric-scholarship.cg.nic.in में ऑनलाईन आवेदन किया जाता है। नवीनीकरण अंतर्गत
    शासकीय संस्थाओं और अशासकीय संस्थाओं को  नवीनीकरण का आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जमा करना होगा, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 सितम्बर 2025 निर्धारित है।

    अगस्त में नवीन आवेदन

    शासकीय संस्थाओं को 07 दिवस तथा अशासकीय संस्थाओं को अधिकतम 10 दिवस में नवीन आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जमा करना होगा, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 सितम्बर निर्धारित है।

    वर्ष 2025-26 में प्राप्त नवीनीकरण एवं नवीन आवेदनों का समयावधि में भुगतान तिथि पूर्व सक्षम अधिकारी द्वारा परीक्षण कर छात्रवृत्ति का समस्त भुगतान माह दिसम्बर तक पूर्ण किया जाना है। इसके पश्चात विशेष प्रकरणों में ही (जैसे परीक्षा परिणाम में विलम्ब, आवेदन तथा संलग्न दस्तावेजों में त्रुटि आदि) के अंतर्गत प्राप्त होने वाले लंबित आवेदनों का भुगतान आगामी दो माह में किया जाएगा।

    5 thoughts on “पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीनीकरण और नवीन आवेदन आमंत्रित”

    Comments are closed.