• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीनीकरण और नवीन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 24, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2025/ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत शासकीय संस्थाओं तथा अशासकीय संस्थाओं को नवीन आवेदन और नवीनीकरण का आवेदन 31 अगस्त तक जमा किया जाना है, जिसका संभावित भुगतान तिथि 10 सितम्बर 2025 निर्धारित है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभागीय पोर्टल पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://postmatric-scholarship.cg.nic.in में ऑनलाईन आवेदन किया जाता है।